महोदय,
इस मीटर को हटाकर अब ये मीटर लगाया गया है
A-7/41 का फस्टफ्लोर कृष्णानगर DELHI 110051
सेवा में, सतर्कता निदेशक, दिल्ली सरकार।
विषय: संगठित बिजली चोरी, फर्जी पते पर मीटर स्थापना, प्रवर्तन शुल्कों की अवैध माफी, केवाईसी का घोर उल्लंघन,मिलीभगत से श्रेणी परिवर्तन और साक्ष्य नष्ट करने के लिए मीटर बदलने की मिलीभगत।
महोदय,
मैं आपका ध्यान एक गंभीर मामले की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, जहाँ पिछले 16 वर्षों से एक फर्जी पते और गैर-मौजूद इमारत पर फर्जी नाम से लगे मीटर के ज़रिए बिजली चोरी की जा रही है।उस लावारिस बिजली मीटर के बिल पर लिखा एड्रेस आदि - CA No. 100907780 VIJAY KUMAR, S/O Mr. KULDEEP KUMAR A-7/41/2-A,G/F KRISHNA NGR DELHI NEAR SHANI BAZAR DELHI--110051") ये विजयकुमार नाम बिल्डिंगनंबर फ्लोरनंबर आदि एड्रेस कहीं है ही नहीं | A-7/41 बिल्डिंग का 2-A,पार्ट न कागजों में है और न ही भौतिकरूप से कहीं है |
प्रथम घटना: प्रारंभिक स्थापना और 16 वर्षों की धांधली -
2010 में मीटर लगवाते समय न तो उचित केवाईसी दी गई, न संपत्ति का प्रमाण और न ही वास्तविक उपभोक्ता के हस्ताक्षर, न आधार कार्ड न मीटर लगाने के लिए आवेदन ही दिया गया फिर भी प्रापर्टी का सर्वे किए बिना मीटर लगा दिया गया | इसमें उपभोक्ता ने बिजली चोरी करने के उद्देश्य से जानबूझकर लावारिस नाम का उपयोग किया है यह दीर्घकालिक धांधली को दर्शाता है।
दितीय घटना: प्रवर्तन छापे और अवैध माफी-
इंफोर्समेंट का पहला छापा : 11 जुलाई 2025 को इंफोर्समेंट के छापे में मीटर में छेड़छाड़ करके बिजली चोरी ,आवासीय फ्लोर में लावारिस मीटर का व्यावसायिक उपयोग,कॉमर्शियल मशीनों में डोमेस्टिक मीटर का उपयोग जैसे कई गैर क़ानूनी कार्य पकड़े गए | इसके बाद भी जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक उपयोग किया बिल एवं इंफोर्समेंट द्वारा लगाया गया जुर्माना माफ कर दिया गया | इंफोर्समेंटके द्वारा किए गए कामर्शियल मीटर को फिर से डोमेस्टिक में बदल दिया गया | छापे से पहले की स्थिति फिर से बहाल कर दी गई | मशीनें लगातार चलती रहीं |
तृतीय घटना : इंफोर्समेंट का दूसराछापा
24 मार्च 2026 को पड़े दूसरे छापे में भी पहले छापे में मिलीं सभी गैर कानूनी गतिविधियाँ पाई गईं | इंफोर्समेंट वालों ने बिजली चोरी पकड़ी और भारी जुर्माना लगाया।मीटर कॉमर्शियल कर दिया | विभागीय मिलीभगत से जुलाई 2026 में वही सबकुछ किया गया जो पहले किया गया था |
चतुर्थ घटना: साक्ष्य नष्ट करने के लिए मीटर बदलना -
22 जून 2026 को 16 वर्ष पुराना मीटर हटाकर 23 जून 2026 को केवल 50 दिनों के लिए उसी फर्जी नाम से आवश्यक कागजों के बिना नया मीटर लगाया गया | उस नए मीटर को 10 अगस्त 2026 को हटाकर रीतूजैन के नाम से नया मीटर लगाना यह सिद्ध करता है कि यह अस्थाई मीटर केवल पुराने मीटर को लैब टेस्टिंग और ज़ब्ती से बचाने हेतु 50 दिनों के लिए लगाया गया था ,ताकि बीते 16 वर्षों से की जाती रही बिजली चोरी पकड़ी न जा सके |
पाँचवींघटना:कॉमर्शियल मीटर की जगह डोमेस्टिक मीटर लगाया जाना !
जिस मीटर से आवासीय फ्लोर में चल रहीं कॉमर्शियल मशीनें चलतीं इंफोर्समेंट के छापे में दो दो बार पकड़ी गईं | उसी आवासीय फ्लोर में उन्हीं कॉमर्शियल मशीनों के चलते रहने पर भी पुराना कॉमर्शियल मीटर उतारकर रीतू जैन के नाम से कॉमर्शियल मीटर लगाने के बजाए नया डोमेस्टिक मीटर लगाया गया |
विशेष बात : दोनों बार उपयोग किया बिल और जुर्माना माफ करके उचित दस्तावेजों के बिना कामर्शियल मीटर को फिर से डोमेस्टिक कर दिया गया | बिना उचित दस्तावेजों के मीटर की श्रेणी बदलना गंभीर अनियमितता है। यह मिलीभगत के संदेह को और मजबूत करता है। ये विभागीय मिलीभगत एवं भ्रष्टाचार के स्पष्ट प्रमाण हैं ।यह अनियमितता और वित्तीय धोखाधड़ी का स्पष्ट मामला है।यह घटनाक्रम इस बात का मजबूत सबूत है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है | यह दोहराव साबित करता है कि यह एक सुनियोजित प्रक्रिया थी। दूसरी पेनाल्टी की रसीद सिस्टम की लापरवाही और मिलीभगत का एक अकाट्य प्रमाण है। दो दो बार छापा पड़ने के बाद भी व्यावसायिक मशीनों का लगातार चलाया जाना ये कानून का मजाक है |
यह लगातार और सुनियोजित अनियमितता स्पष्ट तौर पर विभागीय मिलीभगत को सिद्ध करती है। अतः, मेरा अनुरोध है कि सतर्कता निदेशालय, एंटी-करप्शन ब्रांच और आर्थिक अपराध शाखा के माध्यम से इस पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच करवाई जाए ताकि दोषी अधिकारियों और लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
भवदीय, एक जागरूक नागरिक।
21 जून 2026 का तीनों फ्लोरों के मीटरों का सामूहिक चित्र
22 जून 2026 का 16 वर्ष पुराने फर्जी मीटर के उतारे जाने के बाद का चित्र
इस उतारे गए मीटर की अवधि और चित्र ( 8 मार्च 2010 से 22 जून 2026 तक )
ये है उतारा हुआ मीटर !ये 8 मार्च 2010 में फर्जी विजय कुमार नाम फर्जीएड्रेस एवं फर्जी कागजों के आधार पर लगाया गया बिजली चोरी का साक्षी मीटर था | इसके बिल पर लिखा एड्रेस कहीं है ही नहीं !फिर भी न केवल मीटर लग गया प्रत्युत 16 वर्षों से इससे बिजली चोरी की जाती रही है |
22 जून 2026 को विजय कुमार के नाम का गैरकानूनी मीटर उतारकर 23 जून 2026 को विजय कुमार के नाम से ही 50 दिनों के लिए नया गैरकानूनी मीटर लगाया गया था | ये है 22 जून 2026 को उतारे गए पुराने फर्जी एड्रेस वाले मीटर की जगह उसी फर्जी विजय कुमार नाम, उसी C.A.नंबर उसी फर्जी एड्रेस से 23 जून 2026 को 50 दिनों अर्थात 10 अगस्त 2026 तक के लिए बिना कागजों के लगाए गए नए मीटर का चित्र -
इस मीटर की अवधि : 23 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक
23 जून 2026 को लगाया गया मीटर हटाकर फ्लोर मालिक रीतूजैन के नाम से 10 अगस्त 2026 को लगाए गए नए मीटर का चित्र !यह कॉमर्शियल मीटर हटाकर डोमेस्टिक मीटर लगाया गया है| इस फ्लोर में व्यावसायिक मशीनें अभी भी चल रही हैं | इस मीटर पर पिछला बकाया वैसा ही छोड़ कर यह नया मीटर लगा दिया गया है |
विशेष बात यह है कि 23 जून 2026 को बिना कागजों के वही फर्जी एड्रेस का मीटर लगाने की अपेक्षा रीतूजैन के नाम उसी दिन मीटर लगाया जा सकता था या फिर 10 अगस्त 2026 को रीतूजैन के नाम मीटर लगाने के समय ही 16 वर्ष पुराना मीटर उतारा जा सकता था| बीच में 50 दिनों के लिए फर्जी कागजों के आधार पर गैरकानूनी मीटर लगाने की आवश्यकता ही क्या थी | इससे यह सिद्ध होता है कि बिजली चोरी का पुराना रिकार्ड नष्ट करने के लिए ही 50 दिनों के लिए नया गैर क़ानूनी मीटर लगाया गया था |
इस मीटर की अवधि : 10 अगस्त 2026 से अभी चल रहा है |
श्रेणी परिवर्तन : कब से कब तक किस श्रेणी में रहा
8 मार्च 2010 से 11 जुलाई 2025 तक डोमेस्टिक रहा |
11 जुलाई 2025 से 15 जनवरी 2026 तक कॉमर्शियल रहा |
15 जनवरी 2026 से 24 मार्च 2026 तक डोमेस्टिक रहा |
24 मार्च 2026 से 12 अगस्त 2026 तक कॉमर्शियल रहा |
विशेषबात : 12 अगस्त 2026 तक ये मीटर कॉमर्शियल रहा ,जबकि इसकी जगह इसके 2 दिन पहले अर्थात 10 अगस्त 2026 को रीतूजैन के नाम से जो मीटर लगाया गया था | उसकी श्रेणी डोमेस्टिक कर दी गई | व्यवसायी मशीनें तब भी चल रही थीं अब भी चल रही हैं |
दूसरी बात मीटर मालिक के नाम रजिस्ट्री आधारकार्ड पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन पत्र एवं मीटर मालिक के साइन आदि के बिना ही कॉमर्शियल मीटर को बार बार डोमेस्टिक किया जाता रहा है | कॉमर्शियल मीटर को डोमेस्टिक करने से पूर्व पिछले बकाया जमा करना होता है किंतु इनका पिछ्ला बकाया माफ करके कॉमर्शियल मीटर को डोमेस्टिक किया जाता रहा है |
इसी प्रकार से कॉमर्शियल मीटर को डोमेस्टिक करने से पूर्व सर्वे करके यह पता लगाना होता है कि वहाँ अब कॉमर्शियल मशीनें चल तो नहीं रही हैं | यहाँ ऐसा सर्वे न करके कॉमर्शियलमशीनों के लगातार चलते रहने के बाद भी कॉमर्शियल मीटर को बार बार डोमेस्टिक किया जाता रहा है |
ऐसे ही दूसरों का दो चार हजार का बकाया बिल दो महीना बीतते ही BSES के लोग कनेक्शन काटने या मीटर उतारने पहुँच जाते हैं ,जबकि इन्हें इसमें भी छूट दी गई |11 जुलाई 2025 से 15 जनवरी 2026 तक इन्होने न उपयोग किया हुआ बिल जमा किया और न ही इंफोर्समेंट वालों के द्वारा लगाया हुआ जुर्माना ही जमा किया | इसके बाद भी इनकी मशीनें लगातार चलती रहीं | बिल माफ करके इनका मीटर डोमेस्टिक कर दिया गया | इनके लिए सारे नियमों का उल्लंघन किया गया |






