सेवा में, सतर्कता निदेशक, दिल्ली सरकार।
विषय: संगठित बिजली चोरी, फर्जी पते पर मीटर स्थापना, प्रवर्तन शुल्कों की अवैध माफी, केवाईसी का घोर उल्लंघन,मिलीभगत से श्रेणी परिवर्तन और साक्ष्य नष्ट करने के लिए मीटर बदलने की मिलीभगत।
महोदय, मैं आपका ध्यान एक गंभीर मामले की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, जहाँ पिछले 16 वर्षों से एक फर्जी पते और गैर-मौजूद इमारत पर फर्जी नाम से लगे मीटर के ज़रिए बिजली चोरी की जा रही है।
प्रथम घटना: प्रारंभिक स्थापना और 16 वर्षों की धांधली -
2010 में मीटर लगवाते समय न तो उचित केवाईसी दी गई, न संपत्ति का प्रमाण और न ही वास्तविक उपभोक्ता के हस्ताक्षर, न आधार कार्ड न मीटर लगाने के लिए आवेदन ही दिया गया फिर भी प्रापर्टी का सर्वे किए बिना मीटर लगा दिया गया | इसमें उपभोक्ता ने बिजली चोरी करने के उद्देश्य से जानबूझकर लावारिस नाम का उपयोग किया है यह दीर्घकालिक धांधली को दर्शाता है।
दितीय घटना: प्रवर्तन छापे और अवैध माफी-
इंफोर्समेंट का पहला छापा : 11 जुलाई 2025 को इंफोर्समेंट के छापे में मीटर में छेड़छाड़ करके बिजली चोरी ,आवासीय फ्लोर में लावारिस मीटर का व्यावसायिक उपयोग,कॉमर्शियल मशीनों में डोमेस्टिक मीटर का उपयोग जैसे कई गैर क़ानूनी कार्य पकड़े गए | इसके बाद भी जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक उपयोग किया बिल एवं इंफोर्समेंट द्वारा लगाया गया जुर्माना माफ कर दिया गया | इंफोर्समेंटके द्वारा किए गए कामर्शियल मीटर को फिर से डोमेस्टिक में बदल दिया गया | छापे से पहले की स्थिति फिर से बहाल कर दी गई | मशीनें लगातार चलती रहीं |
तृतीय घटना : इंफोर्समेंट का दूसराछापा :24 मार्च 2026 को पड़े दूसरे छापे में भी पहले छापे में मिलीं सभी गैर कानूनी गतिविधियाँ पाई गईं | इंफोर्समेंट वालों ने बिजली चोरी पकड़ी और भारी जुर्माना लगाया।मीटर कॉमर्शियल कर दिया | विभागीय मिलीभगत से जुलाई 2026 में वही सबकुछ किया गया जो पहले किया गया था |
चतुर्थ घटना: साक्ष्य नष्ट करने के लिए मीटर बदलना -
22 जून 2026 को 16 वर्ष पुराना मीटर हटाकर 23 जून 2026 को केवल 50 दिनों के लिए उसी फर्जी नाम से आवश्यक कागजों के बिना नया मीटर लगाया गया | उस नए मीटर को 10 अगस्त 2026 को हटाकर रीतूजैन के नाम से नया मीटर लगाना यह सिद्ध करता है कि यह अस्थाई मीटर केवल पुराने मीटर को लैब टेस्टिंग और ज़ब्ती से बचाने हेतु 50 दिनों के लिए लगाया गया था ,ताकि बीते 16 वर्षों से की जाती रही बिजली चोरी पकड़ी न जा सके |
पाँचवींघटना:कॉमर्शियल मीटर की जगह डोमेस्टिक मीटर लगाया जाना !
जिस मीटर से आवासीय फ्लोर में चल रहीं कॉमर्शियल मशीनें चलतीं इंफोर्समेंट के छापे में दो दो बार पकड़ी गईं | उसी आवासीय फ्लोर में उन्हीं कॉमर्शियल मशीनों के चलते रहने पर भी पुराना कॉमर्शियल मीटर उतारकर रीतू जैन के नाम से कॉमर्शियल मीटर लगाने के बजाए नया डोमेस्टिक मीटर लगाया गया |
विशेष बात : दोनों बार उपयोग किया बिल और जुर्माना माफ करके उचित दस्तावेजों के बिना कामर्शियल मीटर को फिर से डोमेस्टिक कर दिया गया | बिना उचित दस्तावेजों के मीटर की श्रेणी बदलना गंभीर अनियमितता है। यह मिलीभगत के संदेह को और मजबूत करता है। ये विभागीय मिलीभगत एवं भ्रष्टाचार के स्पष्ट प्रमाण हैं ।यह अनियमितता और वित्तीय धोखाधड़ी का स्पष्ट मामला है।यह घटनाक्रम इस बात का मजबूत सबूत है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है | यह दोहराव साबित करता है कि यह एक सुनियोजित प्रक्रिया थी। दूसरी पेनल्टी की रसीद सिस्टम की लापरवाही और मिलीभगत का एक अकाट्य प्रमाण है।
यह लगातार और सुनियोजित अनियमितता स्पष्ट तौर पर विभागीय मिलीभगत को सिद्ध करती है। अतः, मेरा अनुरोध है कि सतर्कता निदेशालय, एंटी-करप्शन ब्रांच और आर्थिक अपराध शाखा के माध्यम से इस पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच करवाई जाए ताकि दोषी अधिकारियों और लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
भवदीय, एक जागरूक नागरिक।
21 जून 2026 का तीनों फ्लोरों के मीटरों का सामूहिक चित्र
22 जून 2026 का 16 वर्ष पुराने फर्जी मीटर के उतारे जाने के बाद का चित्र
ये है उतारा हुआ मीटर !ये 8 मार्च 2010 में फर्जी विजय कुमार नाम फर्जीएड्रेस एवं फर्जी कागजों के आधार पर लगाया गया बिजली चोरी का साक्षी मीटर था |
8 मार्च 2010 से 22 जून 2026 तक
ये है 22 जून 2026 को उतारे गए पुराने फर्जी एड्रेस वाले मीटर की जगह उसी फर्जी विजय कुमार नाम, उसी C.A.नंबर उसी फर्जी एड्रेस से 23 जून 2026 को 50 दिनों अर्थात 10 अगस्त 2026 तक के लिए लगाए गए नए मीटर का चित्र -
23 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक
23 जून 2026 को लगाया गया मीटर हटाकर फ्लोर मालिक रीतूजैन के नाम से लगाए गए नए मीटर का चित्र !यह कॉमर्शियल मीटर हटाकर डोमेस्टिक मीटर लगाया गया है ! इस फ्लोर में व्यावसायिक मशीनें अभी भी चल रही हैं |





No comments:
Post a Comment